Tuesday, January 12, 2010

▬╡सवाल ╞▬


इंतज़ार प्यार का दूसरा नाम है।

हम आपसे प्यार करे या आपका इंतज़ार?

ये आपसे हमारा सवाल है।

थाम लो हमारा हाथ,

कि कट जाए ज़िन्दगी का सफ़र।

कहीं ज़िन्दगी बीत न जाए,

मिलने कि आस में।

भरलो हमे अपनी आगोश में,

कि हम कहीं सो न जाए,

आपके साथ के इंतज़ार में।

Friday, January 8, 2010

♡♡जब तुम हमसे मिले ♡


जब तुम हमसे मिले
हमे मालूम न था।
तुमसे प्यार हो जायगा।
लगने लगेंगे सब बेगाने हमे।
कोई पराया इस कदर अपना हो जायेगा।
कभी सोचा न था
एक अजनबी पर हमे
यूँ एतबार हो जायेगा।
ये दिल उस पर निसार हो जायेगा।
फिरते थे हम जाने किसकी तलाश में,
आपको देखा और हमे लगा
आप ही है वो
जिस पर दिल कुर्बान हो जायेगा।


ज़िन्दगी
मोहब्बत के लिए मिली है, इसे मोहब्बत से जीने दो।
मोहब्बत गर जान लेना चाहे, इसे मोहब्बत के लिए मरने दो।
मिलता नही हर किसी को ये मोहब्बत का जहाँ, जिस जगह मोहब्बत नही खुशियाँ है फिर कहाँ।
राहों से रहें... ये मोहब्बत मंजिल तक पहुंचाएगी मोहब्बत का साथ पाकर ये ज़िन्दगी संवर जाएगी।
साँसों में महकती है आपकी मोहब्बत खुशबु बनकर। हर लम्हा आँखों में मुस्कुराती है आपकी तस्वीर बनकर
जी लेने दो हमे इस उम्मीद पर कि पालेंगे हम आपको, फिर चाहे तमन्ना पूरी हो हो हमें अपनी ये ज़िन्दगी आपकी मोहब्बत के नाम क्र लेने दो

♡♡ज़िन्दगी में तेरा यूँ आना ♡


ज़िन्दगी में तेरा यूँ आना,
मुझे
तेरा दीवाना बना गया
पहले मैं ऐसा नहीं था,
अब ये
जाने क्या हो गया
झलक भर जो देखा तुझे सच
वो
लम्हा मेरे ही दिल को मुझसे बेगाना बना गया
लिखा जब तेरे इस ख्याल को कोरे कागज़ पर
तो कलम ने मुझसे कहा,
"
तेरा ये ख्याल मेरे हर अल्फाज़ को
तेरी
मासूम मोहब्बत का पैमाना बना गया"
आदत है मुझे सबको अपना बनाने की,
पर आज मैं खुद तेरा हो गया
ज़िन्दगी में तेरा यूँ आना
मुझे
तेरा दीवाना बना गया
पहले मैं ऐसा नहीं था,
अब ये
जाने क्या हो गया

Thursday, January 7, 2010

• » तुझको लिखे हुए ख़त सारे « •

क्या होगा ?
अगर मैं
तुझको लिखे हुए ख़त सारे
आसमान पर चिपका दू
और वे सितारों की तरह जगमगाए
नदी में बहा दूँ
और वे लहरों के साथ हर पल गुनगुनाये
लटका दूँ पीपल के पेड़ पर
और वे पत्तों की भाषा में बतियाएँ
इन सब से अच्छा है
तू अपनी नज़र से छूले
भर दे इस्पंदन से
ताकि उनकी तक़दीर बदल जाये.

♡♡ • » उसे मेरे प्यार से प्यार हो जाये « • ♡♡


चले वो कदम दर कदम जो साथ मेरे,
तो उसके साथ से प्यार हो जाये।
थामे वो प्यार से जो हाथ मेरा,
तो अपने हाथ से प्यार हो जाये।
जिस रात आए ख्वाब में वो,
उस सुहानी रात से प्यार हो जाये।
जिस बात में आए ज़िक्र उसका,
तो उसी बात से प्यार हो जाये।
जब पुकारे वो प्यार से नाम मेरा,
तो अपने नाम से प्यार हो जाये।
होता है इतना खुबसूरत ये प्यार अगर,
तो काश उसे मेरे प्यार से प्यार हो जाये।